कोविड-19: ठाणे जिले में 102 नए मामले, दो मरीजों की मौत

कोविड-19: ठाणे जिले में 102 नए मामले, दो मरीजों की मौत

कोविड-19: ठाणे जिले में 102 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 25, 2021 12:11 pm IST

Thane total covid cases hindi : ठाणे, 25 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,717 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि बुधवार को हुई। संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,578 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,517 हो गई है जबकि मृतक संख्या 3295 है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में