कोविड-19: ठाणे में 16 नए मामले सामने आए

कोविड-19: ठाणे में 16 नए मामले सामने आए

कोविड-19: ठाणे में 16 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 10, 2022 10:36 am IST

ठाणे, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,09,224 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले सोमवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान संक्रमण के किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 11,894 बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड- 19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,63,612 हो गई, जबकि मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में