DA Hike Latest Update || महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी: File image
मुंबई: DA Hike Latest Update अगले महीने मार्च में होली का त्योहार है, लेकिन इससे पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल गई है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब सभी सरकारी कर्मचारियों की होली की सौगात मिल गई है।
DA Hike Latest News दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने अपने सभी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ा हुआ वेतन जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी। इस बात की जानकारी वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने खुद विधानसभा में दी है।
उन्होंने बताया कि जुलाई, 2025 से अक्टूबर, 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च, 2026 में ‘गुड़ी पड़वा’ के अवसर पर दिया जाएगा। नवंबर, 2025 से जनवरी, 2026 तक के बकाया के संबंध में आदेश अलग से जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 5.16 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और करीब 8.72 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।