ठाणे जिले में उपरिगामी मेट्रो निर्माणस्थल से मलबा गिरा; स्कूल वैन बाल-बाल बची

ठाणे जिले में उपरिगामी मेट्रो निर्माणस्थल से मलबा गिरा; स्कूल वैन बाल-बाल बची

ठाणे जिले में उपरिगामी मेट्रो निर्माणस्थल से मलबा गिरा; स्कूल वैन बाल-बाल बची
Modified Date: August 17, 2026 / 03:14 pm IST
Published Date: August 17, 2026 3:14 pm IST

ठाणे, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक उपरिगामी मेट्रो निर्माणस्थल से मलबा एक व्यस्त सड़क पर गिरा और वहां से गुजर रही एक स्कूल वैन का पिछला हिस्सा इसके चपेट में आ गया।

दहिसर-मीरा भयंदर मेट्रो लाइन (फेज 2) के नानासाहेब धर्माधिकारी मेट्रो स्टेशन स्थल के पास पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के विस्तृत बयान का इंतज़ार है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऊंचे बने ढांचे से पत्थर और कंक्रीट के स्लैब का एक हिस्सा मुख्य सड़क पर गिरा। इसके टुकड़े स्कूल वैन के पिछले हिस्से पर गिरे, जिससे टायर पंचर हो गया और ड्राइवर का कुछ देर के लिए नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद गाड़ी रुक गई।

गाड़ी में कई बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।

स्थानीय अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उस जगह की घेराबंदी कर दी जहां मलबा गिरा था।

एमएमआरडीए और मेट्रो ठेकेदार की ओर से आधिकारिक बयानों और घटना की विस्तृत रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

भाषा प्रशांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में