Maharashtra FDA suspends Parle Agro Licence: तुकाराम मुंढे की टीम की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप! कहीं कॉकरोच तो कहीं एक्सपायर्ड जूस, पार्ले एग्रो पर गिरी गाज
Maharashtra FDA suspends Parle Agro Licence: महाराष्ट्र FDA ने तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में 13 अगस्त 109 होटल, रेस्तरां और ढाबों की जांच की गई। इनमें 49 प्रतिष्ठों को सुधार …

(Maharashtra FDA suspends Parle Agro Licence/ Image Credit: AI-generated)
- पार्ले एग्रो: एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर कार्रवाई।
- जब्ती: करीब ₹99,970 का सामान।
- FDA जांच: 109 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण।
मुंबई: Maharashtra FDA suspends Parle Agro Licence: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई के चेंबूर स्थित एक गोदाम में एक्सपायर्ड पेय पदार्थ मिलने के बाद पार्ले एग्रो (Maharashtra FDA suspends Parle Agro Licence) पर कार्रवाई की है। अधिकारियों ने चेंबूर नाका के पास वेलोसिटी एक्सप्रेसस गोदाम से करीब 99,970 रुपये कीमत के एक्सपायर्ड फ्रूटी, एप्पी फिज और एप्पल फिज समेत अन्य पेय पदार्थ जब्त किए। इसके बाद कंपनी के खाद्य कारोबार लाइसेंस पर भी कार्रवाई की गई। यह कदमा खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है।
109 होटल-रेस्तरां की हुई जांच
दरअसल, FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत 13 अगस्त तक 109 होटल, रेस्तरां और ढाबों की जांच की गई। इनमें 49 प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई और अन्य कमियों को सुधारने के लिए नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई के दौरान चार खाद्य कारोबार लाइसेंस (Maharashtra FDA suspends Parle Agro Licence) निलंबित किए गए। वही, अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।
रसोई में मिली गंदगी और मक्खियां
जांच के दौरान मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित फिल्म सिटी के बॉलीवुड कैफे में भी कई खामियां सामने आईं। अधिकारियों को गंदे बर्तन, बड़ी संख्या में मक्खियां, गंदा पानी और रसोई में जमा खाद्य अवशेष मिले। इससे पहले भी शहर में कई खाद्य कारोबारियों और डिलीवरी सेंटरों की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
क्विक-कॉमर्स गोदामों में भी गड़बड़ी
मुंबई के कई त्वरित डिलीवरी केंद्रों की जांच में भी गंभीर खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर खाद्य भंडारण क्षेत्रों में कॉकरोच, चूहों की बीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड चिकन मिला। कुछ खाद्य पैकेट गंदे फर्श पर रखे हुए थे। कार्रवाई के तहत ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट समेत कई फूड डिलीवरी सेंटरों के खिलाफ लाइसेंस संबंधी (Maharashtra FDA suspends Parle Agro Licence) कार्रवाई की गई।
इंस्टामार्ट सेंटर में भी मिली लापरवाही
बांद्रा के हिल रोड स्थित इंस्टामार्ट सेंटर की जांच में खाद्य पैकेटों के आसपास कॉकरोच और चूहों की बीट के निशान मिले। यहां धूल, मकड़ी के जाले, खाद्य कचरा, चींटियां और जंग लगी रैक जैसी खामियां भी सामने आईं। वहीं अंधेरी पश्चिम के एक अन्य इंस्टामार्ट सेंटर में 12 अगस्त को एक्सपायर्ड चिकन मिला। FDA की कार्रवाई से स्पष्ट है कि खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई में लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Nag Panchami Vrat Katha: नाग पंचमी की पूजा होगी अधूरी अगर नहीं पढ़ी ये कथा! पाठ करते ही दूर होंगे संकट और बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
- Shehzad Poonawalla Resigns: 'मैं पार्टी छोड़ रहा हूं', BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, लेटर जारी कर नितिन नबीन से की ये अपील
- Delhi Godown Fire News: ई-रिक्शा की बैटरी फटने से गोदाम में लगी आग, झुलसने से हुई इतने लोगों की मौत, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: चेंबूर के गोदाम में एक्सपायर्ड फ्रूटी, एप्पी और एप्पल फिज समेत कई पेय पदार्थ मिले थे।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Maharashtra FDA Suspends Parle Agro's License: Tukaram Mundhe's team sparks a stir with a series of rapid raids! From cockroaches to expired juice—the axe falls on Parle Agro.
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm