डीआरआई ने एक महिला ट्रेन यात्री से 4.26 करोड़ रुपये के अवैध बाजार मूल्य की कोकीन जब्त की

डीआरआई ने एक महिला ट्रेन यात्री से 4.26 करोड़ रुपये के अवैध बाजार मूल्य की कोकीन जब्त की

डीआरआई ने एक महिला ट्रेन यात्री से 4.26 करोड़ रुपये के अवैध बाजार मूल्य की कोकीन जब्त की
Modified Date: April 14, 2026 / 01:06 am IST
Published Date: April 14, 2026 1:06 am IST

नागपुर, 13 अप्रैल (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार को नागपुर स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला से 853 ग्राम कोकीन से भरी 50 कैप्सूल जब्त की, जिनका अवैध बाजार में अनुमानित मूल्य 4.26 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, मुंबई जोन की डीआरआई-नागपुर क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 12 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन-केएसआर बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री को उसके सामान में मादक पदार्थ ले जाने के संदेह में रोका।

अधिकारियों ने उसके सामान से सफेद पाउडर युक्त 50 कैप्सूल बरामद किए, जो कोकीन निकले।

कैप्सूलों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डीआरआई नागपुर ने दिसंबर 2025 में वर्धा जिले के करंजा घाडगे गांव में एक मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था और इस साल जनवरी और फरवरी में अलग-अलग अभियान में भारी मात्रा में गांजा जब्त किया था।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में