नवी मुंबई में आग लगने से तीन लोग झुलसे
नवी मुंबई में आग लगने से तीन लोग झुलसे
ठाणे, 23 अगस्त (भाषा) नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में रविवार को रसोई गैस रिसाव और बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक कमरे में लगी आग में दो महिलाओं सहित कम से कम तीन लोग झुलस गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, आग अपराह्न करीब एक बजे सेक्टर-20 स्थित जय मल्हार अपार्टमेंट के पास एक कमरे (कमरा नंबर-202) में लगी।
आपातकालीन अग्निशमन दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
अधिकारियों ने बताया, ‘आग में झुलसे लोगों को तुरंत आपात चिकित्सा उपचार के लिए ऐरोली के सेक्टर-13 स्थित ‘नेशनल बर्न्स सेंटर’ ले जाया गया।
‘नेशनल बर्न्स सेंटर’ के चिकित्सक डॉ. सुशांत सुतार ने बताया कि तीनों घायलों को फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि उनके शरीर का 28 प्रतिशत से 81 प्रतिशत तक हिस्सा झुलस गया है।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


