उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 24 अगस्त को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 24 अगस्त को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 24 अगस्त को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे
Modified Date: August 23, 2026 / 06:54 pm IST
Published Date: August 23, 2026 6:54 pm IST

अमरावती, 23 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सोमवार को आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु का दौरा करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राधाकृष्णन अपनी यात्रा के दौरान मुसुनुरु स्थित ‘गोर्मे पॉपकॉर्निका फैक्टरी’ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां वह भारत के पहले गैर-जीएमओ उच्च-विस्तार पॉपकॉर्न मक्का संकर बीज की शुरुआत करेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, उपराष्ट्रपति किसानों को सम्मानित करेंगे और कृषि हितधारकों तथा अन्य प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में