नवी मुंबई में युवक गिरफ्तार, 41.6 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद
नवी मुंबई में युवक गिरफ्तार, 41.6 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद
ठाणे, चार अगस्त (भाषा) नवी मुंबई में पुलिस ने 41.6 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद कर 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ऐरोली क्षेत्र में एक क्रिकेट मैदान के पास युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से 33.8 लाख रुपये मूल्य का 338 ग्राम ‘हैश ऑयल’ और 7.8 लाख रुपये मूल्य का 78 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को रबाले पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
भाषा शोभना धीरज
धीरज

Facebook


