नाबालिग लड़की से बलात्कार एवं हत्या के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें फडणवीस: सपकाल

नाबालिग लड़की से बलात्कार एवं हत्या के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें फडणवीस: सपकाल

नाबालिग लड़की से बलात्कार एवं हत्या के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें फडणवीस: सपकाल
Modified Date: May 2, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: May 2, 2026 9:12 pm IST

मुंबई, दो मई (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पुणे जिले में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।

सपकाल ने इस घटना को महाराष्ट्र की छवि पर धब्बा बताते हुए कहा कि यह राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमराने को दर्शाती है और इससे यह भी स्पष्ट होता है कि अपराधियों के बीच अब कानून का डर नहीं रहा।

पुलिस के अनुसार, पुणे की भोर तहसील में शुक्रवार को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 65-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मजदूरी करने वाला आरोपी कथित तौर पर बच्ची को खाने का लालच देकर मवेशियों के बाड़े में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

सपकाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कम से कम अब उन्हें (मुख्यमंत्री फडणवीस को) अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए और प्रायश्चित के रूप में गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्णकालिक गृह मंत्री की अनुपस्थिति ने अपराधियों का मनोबल बढ़ाया है और गृह विभाग में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में