मुख्यमंत्री के दौरे पर किसानों ने नारे लगाये,वाशिम को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की

मुख्यमंत्री के दौरे पर किसानों ने नारे लगाये,वाशिम को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की

मुख्यमंत्री के दौरे पर किसानों ने नारे लगाये,वाशिम को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की
Modified Date: September 24, 2026 / 03:06 pm IST
Published Date: September 24, 2026 3:06 pm IST

वाशिम, 24 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बृहस्पतिवार को किसानों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दौरे के दौरान सरकार से इस क्षेत्र को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग करते हुए नारे लगाये।

मुख्यमंत्री कम बारिश से प्रभावित फसलों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य के विदर्भ इलाके में वाशिम और अमरावती जिलों का दौरा कर रहे हैं।

वह सोयाबीन, अरहर और कपास की फ़सलों का निरीक्षण करेंगे तथा प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे।

फडणवीस के वाशिम के कारंजा तालुका में म्हासला पहुंचने पर कुछ किसानों ने सरकार से वाशिम जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करते हुए नारे लगाए।

किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की और अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये के मुआवजे की मांग शामिल है।

बुधवार को फडणवीस ने मध्य महाराष्ट्र के लातूर और धाराशिव ज़िलों का दौरा किया था और वहां सूखे जैसे हालात को ‘बेहद गंभीर’ बताया था।

उन्होंने कहा था कि इस साल इन दोनों जिलों में सिर्फ 50 प्रतिशत ही बारिश हुई है। उन्होंने प्रभावित किसानों को ‘हर संभव मदद’ का आश्वासन भी दिया।

भाषा

राजकुमार संतोष

संतोष


लेखक के बारे में