मुंबई में 12 मंजिला इमारत में आग, 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 39 अस्पताल में भर्ती

मुंबई में 12 मंजिला इमारत में आग, 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 39 अस्पताल में भर्ती

मुंबई में 12 मंजिला इमारत में आग, 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 39 अस्पताल में भर्ती
Modified Date: September 16, 2023 / 01:48 pm IST
Published Date: September 16, 2023 11:13 am IST

मुंबई, 16 सितंबर (भाषा) मुंबई के कुर्ला इलाके में 12 मंजिला एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार रात आग लग गई, जिसके बाद उसमें रहने वाले कम से कम 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात 12 बजकर 10 मिनट पर ‘स्लम

रिहैबिलिएशन अथॉरिटी (एसआरए) इमारत संख्या 7 में हुई। यह इमारत कोहिनूर अस्पताल के ठीक सामने है।

अधिकारी के मुताबिक, इमारत से सुरक्षित निकाले गए 60 लोगों में से 39 को दम घुटने की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग देर रात लगी। इस संबंध में जानकारी मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों, कई बड़े टैंकर और अन्य साजो सामान के साथ दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।’’

अधिकारी के अनुसार, आग 12 मंजिला इमारत के भूतल में रखे तार और कबाड़ में लगी, लेकिन धीरे-धीरे लपटें ऊपर की ओर उठने लगीं और पूरी इमारत में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी और देर रात एक बजकर 45 मिनट पर आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इमारत के कई तल में फंसे 40-50 निवासियों को दमकम कर्मियों ने सीढ़ियों के जरिये बाहर निकाला। इनमें से 39 लोगों ने दम घुटने की शिकायत की, जिसके बाद 35 लोगों को निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल में, जबकि चार अन्य को कोहिनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

अधिकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

भाषा शोभना पारुल

पारुल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।