कांदिवली की बहुमंजिला इमारत में आग लगी, आठ लोगों को बचाया गया, तीन आईसीयू में भर्ती
कांदिवली की बहुमंजिला इमारत में आग लगी, आठ लोगों को बचाया गया, तीन आईसीयू में भर्ती
मुंबई, 26 अक्टूबर (भाषा) मुंबई के कांदिवली पश्चिम क्षेत्र में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में आग लगने के बाद आठ लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से तीन को धुएं के कारण दम घुटने के बाद आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
शंकर लेन स्थित 16 मंजिला इमारत अग्रवाल रेजीडेंसी की दूसरी मंजिल के एक कमरे में सुबह करीब 7.45 बजे आग लग गई।
अधिकारी ने बताया कि आग फ्लैट के हॉल में बिजली के तारों, उपकरणों और लकड़ी के फर्नीचर तक ही सीमित थी और आग को सुबह 8.05 बजे तक बुझा दिया गया था। दमकल कर्मियों ने इमारत से आठ निवासियों को बचाया, जिनमें दो वयस्क पुरुष, तीन वयस्क महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे।'
उन्होंने बताया, 'इनमें से चिंतन अभय कोठारी (45), ख्याति चिंतन कोठारी (42) और ज्योति अभय कोठारी (66) का धुएं के कारण दम घुटने लगा और उन्हें मलाड पश्चिम के तुंगा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।'
अधिकारी ने बताया कि पांच अन्य लोगों की पहचान पार्थ कोठारी (39), रिद्धि पार्थ कोठारी (36), अयारा पार्थ कोठारी (6), प्रांज पार्थ कोठारी (3) और महावीर चिंतन कोठारी (7) के रूप में हुई है, जिनका धुएं के कारण दम घुटने के कारण इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
भाषा तान्या प्रशांत
प्रशांत
लेखक के बारे में
Web Title: कांदिवली की बहुमंजिला इमारत में आग लगी, आठ लोगों को बचाया गया, तीन आईसीयू में भर्ती
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm