मुंबई में अस्पताल के एक्स-रे विभाग में आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
मुंबई में अस्पताल के एक्स-रे विभाग में आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
मुंबई, 31 मार्च (भाषा) मध्य मुंबई में स्थानीय निकाय द्वारा संचालित सायन अस्पताल के एक्स-रे विभाग में मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के एक्स-रे विभाग के भूतल पर स्थित एक ‘एयर कंडीशनिंग’ इकाई में दोपहर करीब 12 बजे आग लगी।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के डीन से सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी, पुलिस और स्थानीय निकाय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


