मुंबई सेंट्रल में रिहायशी इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी
मुंबई सेंट्रल में रिहायशी इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी
मुंबई, दो फरवरी (भाषा) मुंबई सेंट्रल के पास एक आवासीय इमारत में सोमवार शाम को आग लग गई और अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के डिपो के पास स्थित छह मंजिला कैलाश अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर शाम करीब 5:40 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा, ‘‘आग बुझाने के अभियान के तहत चार दमकल गाड़ियों को लगाया गया है और यह अभियान फिलहाल जारी है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।’’
भाषा
शुभम नेत्रपाल संतोष
संतोष

Facebook


