सीएसएमटी के पास निर्माण सामग्री में लगी आग पर काबू पाया गया; कोई घायल नहीं
सीएसएमटी के पास निर्माण सामग्री में लगी आग पर काबू पाया गया; कोई घायल नहीं
मुंबई, दो मई (भाषा) दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) परिसर के पास रखी निर्माण सामग्री में शनिवार को आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि आग विशाल टर्मिनल के प्लेटफार्म नंबर 18 के कल्याण छोर के पास स्थित रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के कार्यस्थल पर लगी।
आरएलडीए, सीएसएमटी विश्व-स्तरीय स्टेशन परियोजना के तहत एक नये मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय का निर्माण कर रहा है।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘रेलवे टर्मिनल के पास स्थित निर्माण स्थल पर लगी आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है। आग को और भड़कने से रोकने के लिए शीतलन अभियान जारी है।’’
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


