महाराष्ट्र के नासिक में कार कंटेनर ट्रक से टकराई, चार की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में कार कंटेनर ट्रक से टकराई, चार की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में कार कंटेनर ट्रक से टकराई, चार की मौत
Modified Date: September 18, 2023 / 02:54 pm IST
Published Date: September 18, 2023 2:54 pm IST

नासिक, 18 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक कार खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे चंदवाड तालुका के मल्साणे शिवार इलाके की है। नासिक से धुले की ओर जाते समय कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक टायर फटने के कारण सड़क किनारे खड़ा था।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान धुले के रहने वाले किरण अहिरराव(47), कृष्णकांत माली (43), प्रवीण पवार (38) और अनिल पाटिल (38) के रूप में हुई है।

इस घटना के चलते मुंबई-आगरा मार्ग पर सुबह वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

भाषा खारी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में