महाराष्ट्र: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, छह घायल
महाराष्ट्र: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, छह घायल
ठाणे, 16 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को एक एमयूवी के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मुंबई के जोगेश्वरी का यह परिवार नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहा था। मुंबई-नासिक राजमार्ग पर अटगांव के पास यह हादसा अपराह्न में हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कार राजमार्ग पर पिछले दो वर्षों से लावारिस खड़े जले हुए ट्रक से पीछे से जा टकराई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।’’
पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल छह यात्रियों का फिलहाल शाहपुर उप-जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
भाषा राखी सुरेश
सुरेश

Facebook


