मुंबई हवाई अड्डे पर 1.79 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और अन्य सामान जब्त

मुंबई हवाई अड्डे पर 1.79 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और अन्य सामान जब्त

मुंबई हवाई अड्डे पर 1.79 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और अन्य सामान जब्त
Modified Date: May 3, 2026 / 05:05 pm IST
Published Date: May 3, 2026 5:05 pm IST

मुंबई, तीन मई (भाषा) सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से यहां छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डा पहुंचे यात्रियों से 1.79 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान, सौंदर्य प्रसाधन, सिगरेट और अपरिष्कृत सोना जब्त किया है। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि यह अभियान सीमा शुल्क हवाई अड्डा आयुक्तालय द्वारा 1 और 2 मई के बीच चलाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मौके पर ही दो यात्रियों की पहचान कर उनके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। इनमें से एक यात्री एमिरेट्स की उड़ान से आया था और उसके पास इलेक्ट्रॉनिक सामान, सौंदर्य प्रसाधन और सिगरेट जैसी 84.37 लाख रुपये मूल्य की तस्करी की वस्तुएं थीं। एक अन्य मामले में, विस्तृत तलाशी के बाद विमान के दोनों पिछले शौचालयों के कमोड से भूरे टेप में लिपटे आठ पैकेट बरामद किए गए।’’

अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट की उड़ान से आए एक यात्री से 95.32 लाख रुपये मूल्य का 695 ग्राम 24 कैरेट का अपरिष्कृत सोना जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बरामदगी मुंबई हवाई अड्डे पर तस्करी को रोकने के लिए बरती जा रही सतर्कता को उजागर करती है।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में