मुझे खत्म करने के लिए सुपारी दी जा रही है: जरांगे का दावा
मुझे खत्म करने के लिए सुपारी दी जा रही है: जरांगे का दावा
सोलापुर, 12 फरवरी (भाषा) मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने दावा किया है कि समुदाय की भलाई के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण उन्हें खत्म करने को लेकर ‘सुपारी’ दी जा रही है।
वह बुधवार को सोलापुर जिले के पंढरपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
जरांगे ने कहा, “मुझे खत्म करने के लिए सुपारी दी जा रही है। कुछ लोग मुझे अपना दुश्मन समझते हैं, क्योंकि मैं अपने समुदाय और लोगों के लिए संघर्ष कर रहा हूं। ये लोग हमारे कुछ करीबी सहयोगियों को भी बहका रहे हैं और उन्हें हमारे खिलाफ बोलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।”
‘सुपारी’ शब्द का इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने का ठेका देने के लिए किया जाता है।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


