मुझे प्रचार की जरूरत नहीं, मेरा अधिकतर राजनीतिक काम सामाजिक कार्य है: गडकरी
मुझे प्रचार की जरूरत नहीं, मेरा अधिकतर राजनीतिक काम सामाजिक कार्य है: गडकरी
पुणे, नौ मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि वह चुनाव के दौरान प्रचार नहीं करते क्योंकि एक राजनेता होने के कारण उनका ‘90 प्रतिशत’ काम सामाजिक कार्य है।
गडकरी, पुणे के प्रतिष्ठित नागरिकों को सम्मानित करने के लिए पुण्य भूषण फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
समारोह में उद्योगपति अभय फिरोदिया को ‘पुण्य भूषण’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “हालांकि मैं एक राजनेता हूं लेकिन मेरा 90 प्रतिशत काम सामाजिक कार्य है। इसलिए, मुझे चुनाव प्रचार की आवश्यकता महसूस नहीं होती।’’
गडकरी ने कहा कि फिरोदिया न केवल एक उद्योगपति हैं बल्कि एक सामाजिक रूप से संवेदनशील व्यक्ति भी हैं जो व्यापार में नैतिकता का पालन करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने ऑटोमोबाइल उद्योग के बारे में कहा कि यह युवाओं को रोजगार प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और पेट्रोल व डीजल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खरीदारों को अधिक इंतजार करना पड़ता है।
भाषा जितेंद्र संतोष
संतोष

Facebook


