भारत-ब्रिटेन संबंध विश्वास, सहयोग और साझा महत्वाकांक्षा पर आधारित हैं : ब्रिटिश दूत

भारत-ब्रिटेन संबंध विश्वास, सहयोग और साझा महत्वाकांक्षा पर आधारित हैं : ब्रिटिश दूत

भारत-ब्रिटेन संबंध विश्वास, सहयोग और साझा महत्वाकांक्षा पर आधारित हैं : ब्रिटिश दूत
Modified Date: February 15, 2026 / 12:22 am IST
Published Date: February 15, 2026 12:22 am IST

मुंबई, 14 फरवरी (भाषा) ब्रिटेन के दक्षिण एशिया के लिए व्यापार आयुक्त हरजिंदर कंग ने कहा कि ब्रिटेन और भारत के बीच विश्वास, सहयोग और साझा महत्वाकांक्षा पर आधारित एक गतिशील तथा भविष्य उन्मुख साझेदारी है।

मुंबई में आयोजित वार्षिक ‘किंग्स बर्थडे पार्टी’ समारोह के दौरान कंग ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन ब्रिटेन-भारत संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष के बाद हो रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल के समय में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर हुए हैं, साथ ही साझा ‘भारत-यूके विज़न 2035’ भी तय किया गया है।

कंग ने कहा कि प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक-दूसरे के देशों की पारस्परिक यात्राओं ने इस रिश्ते को और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि बीते वर्ष ने यह दिखाया है कि दोनों देशों की साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी, व्यापक और दूरदर्शी बन गई है।

उन्होंने शुक्रवार को ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित पार्टी की मेजबानी की, जिसमें कई प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए।

कंग ने कहा कि यह समारोह केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं है, बल्कि भारत-ब्रिटेन संबंधों की उस महत्वाकांक्षा का भी प्रतीक है जो व्यापार और निवेश, संस्कृति और शिक्षा, रक्षा, जलवायु कार्रवाई, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क जैसे अनेक क्षेत्रों में फैली हुई है।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में