आईआरसीटीसी ने एलपीजी की कमी की आशंका के बीच माइक्रोवेव और इंडक्शन का उपयोग करने को कहा

आईआरसीटीसी ने एलपीजी की कमी की आशंका के बीच माइक्रोवेव और इंडक्शन का उपयोग करने को कहा

आईआरसीटीसी ने एलपीजी की कमी की आशंका के बीच माइक्रोवेव और इंडक्शन का उपयोग करने को कहा
Modified Date: March 11, 2026 / 03:35 pm IST
Published Date: March 11, 2026 3:35 pm IST

मुंबई, 11 मार्च (भाषा) रसोई गैस एलपीजी की कमी की आशंका को लेकर पैदा चिंताओं के बीच आईआरसीटीसी ने अपने पश्चिमी क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशन पर खानपान इकाइयों को माइक्रोवेव और इंडक्शन प्लेट का उपयोग शुरू करने और यात्रियों के लिए तैयार भोजन का स्टॉक बनाए रखने का निर्देश दिया है।

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने 10 मार्च को जारी एक पत्र में फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और ‘जन आहार’ के संचालकों से यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए निर्बाध खानपान सेवाएं बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा।

यह सलाह पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष की पृष्ठभूमि में जारी की गई है, जिससे वाणिज्यिक एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

सलाह में कहा गया, ‘एलपीजी आपूर्ति में किसी भी कमी की भरपाई के लिए आपको माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसे खाना पकाने के वैकल्पिक तरीके अपनाने होंगे।’

खानपान इकाइयों को यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए मानक पैकेट में बंद और पके हुए खाद्य पदार्थों के अलावा तैयार खाद्य पदार्थों का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में