प्रेम कहानियों की वापसी होगी: जोया अख्तर
प्रेम कहानियों की वापसी होगी: जोया अख्तर
मुंबई, 15 मार्च (भाषा) फिल्म निर्माता ज़ोया अख्तर का मानना है कि पारंपरिक प्रेम कहानियां जल्द ही बड़े पर्दे पर बड़ी वापसी करेंगी।
व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल द्वारा स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूए) के सहयोग से आयोजित एक विशेष पटकथा लेखन कार्यशाला सत्र में अख्तर से पूछा गया था कि महत्वाकांक्षी लेखकों को किन विषयों पर लेखन करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “मैं उस तरह से काम नहीं करती जैसे, ‘इंडस्ट्री में इस समय ऐसे विषयों की तलाश हो रही है, तो चलो मैं इसे लिखती हूं’… लेकिन अगर आप पिछले 10 .15 सालों को देखें, तो सब कुछ में एक ठहराव सा आ गया है। इसलिए, अगर आप इस चक्र को देखें तो शायद प्रेम कहानियां वापस आ जाएंगी।”
प्रेम कहानियां जैसे यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित “सैयारा” जिसमें नवोदित अभिनेता अहान पांडे और आनीत पड्डा थे, धनुष और कृति सेनन की “तेरे इश्क में” और “एक दीवाने की दीवानियत” जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा थे, पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं।
जोया ने बताया कि वह वर्तमान में निर्देशक और निर्माता दोनों के रूप में कुछ परियोजनाओं पर काम कर रही हैं।
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


