महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 131 नए मामले, छह मरीजों की मौत
महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 131 नए मामले, छह मरीजों की मौत
Maharashtra covid 19 cases : ठाणे (महाराष्ट्र), तीन नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 131 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,66,130 हो गई है, वहीं संक्रमण से छह मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,529 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।
अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,052 हो गई जबकि मृतक संख्या 3,289 हो गई है।
भाषा सुरभि मानसी
मानसी

Facebook


