महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 201 नये मामले, पांच और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 201 नये मामले, पांच और लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 201 नये मामले, पांच और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 13, 2021 8:45 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 13 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 201 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,62,301 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। पांच और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,440 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,250 हो गए और मृतक संख्या 3,278 है।

भाषा सिम्मी निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में