महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 201 नए मामले, चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 201 नए मामले, चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 201 नए मामले, चार लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 24, 2021 11:41 am IST

Covid-19 cases in Thane 2021 : ठाणे, 24 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 201 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,64,494 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार और लोगों ने दम तोड़ दिया जिससे मृतक संख्या 11,477 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,37,763 हो गई है और मृतक संख्या 3,282 है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में