महाराष्ट्र: वाशिम में 581 विद्यार्थियों के नकल करने के मामले में 26 कर्मचारियों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र: वाशिम में 581 विद्यार्थियों के नकल करने के मामले में 26 कर्मचारियों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र: वाशिम में 581 विद्यार्थियों के नकल करने के मामले में 26 कर्मचारियों पर मामला दर्ज
Modified Date: February 19, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: February 19, 2026 8:23 pm IST

वाशिम, 19 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के वाशिम जिले में 12वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान हुई सामूहिक नकल की घटना के संबंध में कॉलेज के कुल 26 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जिला परिषद अधिकारी ने बताया कि श्री मैनागिरी महाराज जूनियर कॉलेज के भौतिकी परीक्षा केंद्र में 16 फरवरी को उडन दस्ते द्वारा अचानक निरीक्षण के दौरान सामूहिक नकल की घटना का खुलासा हुआ।

उन्होंने कहा, “जांच में पाया गया कि केंद्र में 581 विद्यार्थियों ने कथित तौर पर सामूहिक नकल की थी, जिसके बाद वहां तैनात 26 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिक्षा विभाग ने संबंधित कॉलेज को इन 26 लोगों को निलंबित करने का सुझाव दिया है।”

जिला परिषद अधिकारी ने बताया कि सामूहिक नकल में शामिल विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है और बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में