Vande Bharat: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, चंपत राय के समर्थन में संत समाज!… क्या टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच है कोई कनेक्शन?
Ram Mandir Chanda Chori Case Update: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों पुलिस ने रविवार दोपहर जेल में पूछताछ की।
Ram Mandir Chanda Chori Case Update/Image Credit: AI
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की है।
- पुलिस ने मारपीट और साजिश की आशंका में सभी आठ आरोपियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर दिया है।
- मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय दिल्ली से अयोध्या लौट आए और फिलहाल एकांतवास में रह रहे हैं।
Ram Mandir Chanda Chori Case Update: लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रविवार दोपहर 2 बजे जेल पहुंची। पुलिस ने मारपीट और साजिश की आशंका में सभी आठ आरोपियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर दिया है। इधर मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय दिल्ली से अयोध्या लौट आए और फिलहाल एकांतवास में रह रहे हैं। अटकले हैं कि SIT जांच पूरी होने के बाद महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव को आरोपी बनाया जा सकता है। वहीं अयोध्या में चंपत राय के समर्थन में संतों ने रविवार को प्रेस वार्ता की चंपत राय को निर्दोष बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोप लगाया कि टिन्नू यादव ने अखिलेश यादव के कहने पर घपला किया दोनों के बीच 980 बार कॉल में बात हुई।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, रामगोपाल यादव और संजय झा जैसे नेताओं के चढ़ावा चोरी के दावों पर सवाल उठाए और इसकी जांच की मांग की।
उधर राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर लगातार नए-नए दावे सामने आ रहे है। अब पूर्व IAS और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने आरोप लगाया कि उन्होंने सोने से मढ़ी रामचरितमानस मंदिर में दान की थी..जो गायब हो गई है। उनके मुताबिक शुरुआत में 5 महीने तक रामचरित मानस मंदिर में रखी गई। रोजाना उसकी पूजा होती थी, लेकिन फिर अचानक उसे हटा दिया गया। (Ram Mandir Chanda Chori Case Update) रामचरित मानस कहां है, मैंने कई बार इसका फॉलोअप लिया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
वहीं इस मामले पर सियासत लगातार जारी है शिवसेना ने रविवार को मुंबई के दादर स्थित कबूतर खाना के श्री हनुमान मंदिर से राज्यव्यापी ‘रामरक्षा आंदोलन’ की शुरुआत की। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, श्रद्धालु और हिंदू समुदाय के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी ने घोषणा की कि ये आंदोलन केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महाराष्ट्र के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य अयोध्या राम मंदिर के दान पात्र से कथित चोरी के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करना है। (Ram Mandir Chanda Chori Case Update) वहीं शिवसेना UBT के इस आंदोलन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसा है।
Ram Mandir Chanda Chori Case Update: इधर मध्यप्रदेश में भी राम मंदिर को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संघ प्रमुख मोहन भागवत से अपनी प्रस्तावित पदयात्रा में शामिल होने का निवेदन किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि धर्म की रक्षा और धर्म को “चंदा चोरों” से बचाने के लिए इस पदयात्रा का समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से भी यात्रा का समर्थन करने की अपील की है दिग्विजय सिंह ने घोषणा की है कि उनकी पदयात्रा 2 अक्टूबर 2026 को उज्जैन के महाकाल मंदिर से शुरू होकर अयोध्या के राम मंदिर तक जाएगी। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट की सोमवार को बैठक होने जा रही है। 6 जुलाई को होने वाली बैठक इस बैठक का एजेंडा जारी हो गया है इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- BJP MLA Ramesh Khatik: जबरदस्ती सीएम के काफिले में शामिल होना चाह रहे थे भाजपा के ये विधायक, सुरक्षाकर्मियों ने चौराहे पर रोका, हुई तीखी बहस
- Mumbai Building Collapse News: लगातार हो रही बारिश के बीच गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, इतने लोगों की हुई मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी
- School Closed Latest News: बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, प्राइवेट संस्थानों के लिए लागू होगा आदेश, भारी बारिश के बीच लिया गया बड़ा फैसला

Facebook


