Mumbai Building Collapse News: लगातार हो रही बारिश के बीच गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, इतने लोगों की हुई मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Mumbai Building Collapse News: मुंबई मे रविवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते मानखुर्द इलाके में एक बहुमंजिला चॉल ढह गई।

Mumbai Building Collapse News: लगातार हो रही बारिश के बीच गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, इतने लोगों की हुई मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Mumbai Building Collapse News/Image Credit: X Handle

Modified Date: July 5, 2026 / 11:43 pm IST
Published Date: July 5, 2026 11:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक बहुमंजिला चॉल ढह गई।
  • इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
  • हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है।

Mumbai Building Collapse News: मुंबई: मुंबई मे रविवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते मानखुर्द इलाके में एक बहुमंजिला चॉल ढह गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना रात करीब 8.30 बजे मानखुर्द में हनुमान मंदिर के पीछे जनता नगर की चार नंबर 5 में हुई। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इमरजेंसी टीमें मलबे में दबे लोगों को खोजने की कोशिश कर रही हैं।

BMC अधिकारियों ने की 6 लोगों की मौत की पुष्टि

BMC के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। (Mumbai Building Collapse News) एक अन्य व्यक्ति को राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज BMC द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है।

रात करीब 8.30 बजे हुआ हादसा

यह घटना रात करीब 8.30 बजे जनता नगर में हनुमान मंदिर के पीछे चॉल नंबर 5 में हुई। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि घटनास्थल पर चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका थी।

तीन मंजिला इमारत के दो-तीन घर ढह गए

Mumbai Building Collapse News: अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला इमारत के दो-तीन घर ढह गए, जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, BMC वार्ड कार्यालय और ‘108’ एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.