महाराष्ट्र : भाजपा नीत महायुति ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की

महाराष्ट्र : भाजपा नीत महायुति ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की

महाराष्ट्र : भाजपा नीत महायुति ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की
Modified Date: February 10, 2026 / 08:53 pm IST
Published Date: February 10, 2026 8:53 pm IST

मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने जिला परिषदों की 731 सीट में से 560 और पंचायत समितियों की 1,462 सीट में से 1,143 सीट जीती हैं।

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह अंतिम चुनाव परिणाम घोषित किया।

चुनाव सात फरवरी को हुए थे। कराड़ पंचायत समिति की 24 सीट के परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव नतीजे में संशोधन किया गया।

राज्य में 125 पंचायत समितियों की 1,462 सीट में भारतीय जनता पार्टी ने 491, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 327 और शिवसेना ने 325 सीट जीतीं।

महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों की कुल 731 सीट में भाजपा ने 233, राकांपा ने 166 और शिवसेना ने 161 सीट जीतीं।

भाजपा, शिवसेना और राकांपा महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं।

जहां तक विपक्ष की बात है तो, जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 58 सीट, शिवसेना (उबाठा) ने 44 और राकांपा (शप) ने 26 सीट जीतीं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को दो सीट मिलीं, जबकि 41 सीट निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों को मिलीं।

पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने 98, राकांपा (एसपी) ने 50, शिवसेना (उबाठा) ने 86 सीट जीतीं। मनसे दो सीट पर विजयी रही। निर्दलीय उम्मीदवारों एवं अन्य के खाते में 83 सीट गयीं।

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में