महाराष्ट्र दिवस: उद्धव, राज ठाकरे ने हुतात्मा चौक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र दिवस: उद्धव, राज ठाकरे ने हुतात्मा चौक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र दिवस: उद्धव, राज ठाकरे ने हुतात्मा चौक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Modified Date: May 1, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: May 1, 2026 1:40 pm IST

मुंबई, एक मई (भाषा) शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों को हुतात्मा चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उद्धव ठाकरे अपने बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, पार्टी सांसदों संजय राउत, अनिल देसाई, अरविंद सावंत, पार्टी विधायकों सुनील प्रभु और बाला नार सहित अन्य लोगों के साथ शुक्रवार सुबह दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके का दौरा किया।

एक मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक मई को ही महाराष्ट्र राज्य का 1960 में गठन किया गया था।

दक्षिण मुंबई स्थित स्मारक संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के 106 शहीदों की याद में बनाया गया है, जिसके फलस्वरूप राज्य का गठन हुआ था।

राज ठाकरे ने भी हुतात्मा चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाद में, राकांपा (एसपी) और कांग्रेस के नेताओं ने भी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में