महाराष्ट्र: पुणे के पास कंटेनर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र: पुणे के पास कंटेनर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र: पुणे के पास कंटेनर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: August 17, 2022 10:32 am IST

पुणे (महाराष्ट्र), 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को तड़के सड़क पर गलत दिशा से जा रहे एक कंटेनर के कार से टकरा जाने से, कार में सवार तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर रंजनगांव के पास देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। रंजनगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एक परिवार के छह सदस्य एक कार में पुणे जा रहे थे। जब वे करेगांव के पास पहुंचे, तो गलत दिशा से आ रहा एक कंटेनर उनके वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।’’

उन्होंने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे थे, जिनमें चार साल की बच्ची भी शामिल है। उन्होंने कहा कि दो अन्य पीड़ित पुरुष थे। उन्होंने बताया कि घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कंटेनर के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में