नांदेड में कीटनाशक से निकली संदिग्ध जहरीली गैस के संपर्क में आने से दो सगी बहनों की मौत
नांदेड में कीटनाशक से निकली संदिग्ध जहरीली गैस के संपर्क में आने से दो सगी बहनों की मौत
नांदेड (महाराष्ट्र), सात अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड जिले में कीटनाशक मिले चने से निकलने वाली जहरीली गैस के संपर्क में आने से चार और छह वर्ष की दो सगी बहनों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
परिवार के सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्चियों की पहचान आरोही देबेकर (6) और उसकी छोटी बहन आराध्या देबेकर (4) के रूप में हुई है। दोनों बालापुर गांव निवासी मल्लेश देबेकर की बेटियां थीं। उन्होंने बताया कि दोनों बहनें बृहस्पतिवार सुबह घर में मृत मिलीं।
सूत्रों के अनुसार, परिवार जिस कमरे में सो रहा था, उसी में चना रखा हुआ था, जिसे कीड़ों से बचाने के लिए उसमें कीटनाशक मिलाया गया था। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि कीटनाशक से निकली जहरीली गैस का असर परिवार पर हुआ, क्योंकि कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद थे।
अधिकारियों के अनुसार, रात को बच्चियों और उनके माता-पिता को उल्टियां होने लगी थीं। बच्चियों का शरीर जहरीले रसायन का प्रभाव सहन नहीं कर सका, जिससे उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों बहनों का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। उन्होंने कहा कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा गोला पवनेश
पवनेश

Facebook


