महाराष्ट्र: गैस बिल भरने के नाम पर व्यक्ति से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

Ads

महाराष्ट्र: गैस बिल भरने के नाम पर व्यक्ति से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 03:26 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 03:26 PM IST

ठाणे, छह जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 52-वर्षीय एक व्यक्ति से साइबर जालसाजों ने कथित तौर पर 5.06 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित को 19 से 21 जून के बीच अनजान लोगों के फोन आए, जिन्होंने खुद को महानगर गैस पाइपलाइन कार्यालय का कर्मचारी बताया और बकाया बिल के बारे में बात की।

कालवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी करने वालों ने उसे व्हाट्सऐप पर एक संदिग्ध लिंक भेजा और अपनी जानकारी भरने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही, धोखाधड़ी करने वालों को उसके फोन का ‘रिमोट एक्सेस’ मिल गया और उन्होंने उसकी ‘कॉल फॉरवर्ड’ कर दीं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने गैर-कानूनी तरीके से उसकी ‘बैंक कस्टमर आईडी’ और ‘क्रेडिट कार्ड’ की जानकारी हासिल कर ली और कई लेनदेन के जरिये कुल 5,06,256.17 रुपये खाते से निकाल लिये।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने शनिवार को संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश