BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र: तीन वार्डों में नामांकन खारिज होने के बाद एसईसी ने बीएमसी प्रमुख से रिपोर्ट मांगी

महाराष्ट्र: तीन वार्डों में नामांकन खारिज होने के बाद एसईसी ने बीएमसी प्रमुख से रिपोर्ट मांगी

महाराष्ट्र: तीन वार्डों में नामांकन खारिज होने के बाद एसईसी ने बीएमसी प्रमुख से रिपोर्ट मांगी
Bhasha
Published: 02 Jan 2026 | 12:13 amModified: 02 Jan 2026 | 12:13 am

मुंबई, एक जनवरी (भाषा) दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में निर्वाचन अधिकारियों पर कुछ उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के अंतिम दिन उनके नामांकन पत्र स्वीकार करने से इनकार किए जाने के आरोपों के बाद महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रमुख भूषण गगरानी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह मुद्दा कोलाबा निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड संख्या 225, 226 और 227 से संबंधित है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के रिश्तेदार 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों में मैदान में हैं।

राहुल नार्वेकर के भाई मकरंद नार्वेकर, बहन गौरी शिवलकर और भाभी हर्षिता शिवलकर वार्ड 225, 226 और 227 से नगर निगम चुनाव लड़ रहे हैं तथा तीनों ने मंगलवार को राहुल नार्वेकर की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

एसईसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी को कुछ उम्मीदवारों से शिकायतें मिली थीं, जिनमें आरोप लगाया गया था कि तीनों वार्डों के निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन जमा करने के अंतिम दिन उनके नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए। शिकायतें मिलने और मीडिया में मचे बवाल को देखते हुए, आयोग ने गगरानी से रिपोर्ट मांगी है, जो महानगर में नगर निगम चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी हैं।’’

भाषा यासिर सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र: तीन वार्डों में नामांकन खारिज होने के बाद एसईसी ने बीएमसी प्रमुख से रिपोर्ट मांगी

शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm