महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के सात नए मामले
महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के सात नए मामले
ठाणे (महाराष्ट्र), 15 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,873 हो गई।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में यहां संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। अधिकारी ने कहा कि जिले में मृतक संख्या 11,889 पर स्थिर है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


