पत्नी की हत्या कर लाश highway के पास फेंका, पति बोला- हमेशा लड़ती रहती थी तो..

Ads

पत्नी की हत्या कर लाश highway के पास फेंका, इस बात को लेकर होती थी बहस : Man arrested for killing wife, dumping body near highway....

  •  
  • Publish Date - April 11, 2023 / 04:16 PM IST,
    Updated On - April 11, 2023 / 04:19 PM IST

Road Accident In Bemetara

ठाणे : Man arrested for killing wife : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर किसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को एक राजमार्ग के समीप फेंक दिया । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ निरीक्षक दत्ता बोराटे ने बताया कि राहगीरों ने सोमवार सुबह मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक पाइपलाइन के पीछे रेश्मा अब्दुल रहमान अंसारी (24) का शव देखा।

Read More : MP Board 10th-12th Result 2023: कब और कहां जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट, यहां मिलेगा अपडेट

Man arrested for killing wife : उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जल्द ही भिवंडी निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और फेंकने से पहले उसके शरीर पर धारदार हथियारों से हमला किया। बोराटे ने बताया कि ससुरालवालों के साथ नहीं रहने को लेकर महिला का पति से झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से संभवत: उसकी हत्या कर की गयी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें