नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई, 21 अप्रैल (भाषा) दक्षिण मुंबई के जे. जे. मार्ग पर 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह घटना रविवार को हुई और इसके बाद यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि त्वरित जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान शमशाद इबरार अहमद शेख के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया तथा जांच जारी है।
भाषा शुभम रंजन
रंजन

Facebook


