Sri Lanka Airbus Scam Case: पूर्व राष्ट्रपति के बेटे को किया गया गिरफ्तार, कोर्ट ने 18 सितंबर तक भेजा न्यायिक हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

Sri Lanka Airbus Scam Case: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे नमल राजपक्षे को गिरफ्तार किया गया है।

Sri Lanka Airbus Scam Case: पूर्व राष्ट्रपति के बेटे को किया गया गिरफ्तार, कोर्ट ने 18 सितंबर तक भेजा न्यायिक हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

Sri Lanka Airbus Scam Case/Image Credit: X Handle

Modified Date: September 5, 2026 / 11:15 am IST
Published Date: September 5, 2026 11:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे को गिरफ्तार किया गया है।
  • श्रीलंका एयरलाइन के लिए एयरबस विमानों की खरीद में भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन लिया गया है।
  • मजिस्ट्रेट ने नमल राजपक्षे को 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Sri Lanka Airbus Scam Case: कोलंबो: श्रीलंका एयरलाइन के लिए एयरबस विमानों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के मामले में देश के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े बेटे नमल राजपक्षे को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, नमल राजपक्षे (40) को शुक्रवार को भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच करने वाले आयोग (CIABOC) के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि आयोग ने पांच घंटे से अधिक समय तक उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट असंगा एस. बोदेरागामा के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

विपक्षी दल श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) के नेता नमल राजपक्षे से उनके पिता के राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान श्रीलंका एयरलाइंस के लिए बड़े आकार के एयरबस विमानों की खरीद से जुड़े आरोपों के संबंध में पूछताछ की गई। आरोप है कि इस सौदे में नमल को आठ लाख अमेरिकी डॉलर का लाभ मिला और ‘कमीशन’ की रकम विभिन्न बैंक खातों में जमा कराई गई। (Sri Lanka Airbus Scam Case) दो साल पहले नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार के सत्ता में आने के बाद से राजपक्षे परिवार के किसी सदस्य को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का यह पहला मामला है।

नमल राजपक्षे की पार्टी ने बताया सुनियोजित साजिश

Sri Lanka Airbus Scam Case: नमल राजपक्षे ने उत्तर-मध्य शहर अनुराधापुरा में 12 सितंबर को सरकार के खिलाफ एक बड़ी जनसभा आयोजित करने की योजना का ऐलान किया था। उनकी पार्टी ने आरोप लगाया कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजना इस जनसभा को विफल करने और सरकार के खिलाफ उनके अभियान को कुचलने की सुनियोजित साजिश है। नमल राजपक्षे के और भी नजदीकी रिश्तेदार विभिन्न अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.