कर्ज नहीं चुका पा रहा था शख्स, साहूकार ने उसकी पत्नी से किया दुष्कर्म

साहूकार ने कर्ज नहीं चुकाने पर व्यक्ति की पत्नी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कर्ज नहीं चुका पा रहा था शख्स, साहूकार ने उसकी पत्नी से किया दुष्कर्म
Modified Date: July 27, 2023 / 01:49 pm IST
Published Date: July 27, 2023 1:26 pm IST

Man arrested for raping man’s wife for not repaying loan: पुणे, 27 जुलाई । महाराष्ट्र के पुणे में कथित तौर पर कर्ज नहीं चुकाने पर एक साहूकार ने कर्ज लेने वाले व्यक्ति की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हडपसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना इस साल फरवरी की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पति ने साहूकार से रुपये उधार लिए थे लेकिन वह उन्हें चुका नहीं पाया।

read more:  PM मोदी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, बोले- यहां पेपर लीक उद्योग चल रहा, सत्ताधारी दल के लोग ही माफिया 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के पति को धमकाया और फिर पति की मौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस कृत्य को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।

read more: बीजेपी को बड़ा झटका! इस नामी प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, इस घटना को बताया वजह

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com