ठाणे जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या, महिला घायल
ठाणे जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या, महिला घायल
ठाणे, 17 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों के एक समूह के हमले में 28 वर्षीय एक युवक की मौत गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11:45 बजे डोंबिवली शहर में हुई, जब पीड़ित सड़क किनारे आपस में बात कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि चार लोगों ने चाकू से अर्जुन गजानन कल्पांडे पर हमला किया और जब उसकी दोस्त स्नेहा पाणिग्राही उसे बचाने के लिए आई, तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया।
डोंबिवली के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुहास हेमाडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस हमले में कल्पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाणिग्राही को गंभीर चोट आई हैं और उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपियों अविनाश झा और बॉम्बे गौरव के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 118(1) (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


