मुंबई में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेफेड्रोन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Ads

मुंबई में दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेफेड्रोन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 01:50 PM IST

मुंबई, पांच अगस्त (भाषा) मुंबई पुलिस ने दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ की टीम ने मंगलवार देर रात चेंबूर क्षेत्र में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 681 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इसे आमतौर पर ‘एमडी’ के नाम से जाना जाता है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा मनीषा सुभाष

सुभाष