Narottam Mishra Latest News: हार के बाद आशुतोष तिवारी से मिले नरोत्तम मिश्रा, सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहें की बताई सच्चाई, कहा-‘उनकी कार्यशैली को करीब से देखा’

Ads

Narottam Mishra Latest News: हार के बाद आशुतोष तिवारी से मिले नरोत्तम मिश्रा, सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहें की बताई सच्चाई, कहा-'उनकी कार्यशैली को करीब से देखा'

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 02:30 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 02:31 PM IST

Narottam Mishra Latest News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी की मुलाकात
  • नाराजगी की खबरों को बताया पूरी तरह भ्रामक
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

भोपाल: Narottam Mishra Latest News मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Datia By Election) में मिली हार के बाद आज पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी से मुलाकात की है और सोशल मीडिया पर चल रही नाराजगी की खबरों को पूरी तरह से भ्रामक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया आशुतोष तिवारी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए दोनों के रिश्तों को लेकर अपनी बात स्पष्ट की।

Narottam Mishra Latest News ‘नरोत्तम मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया पर आशुतोष तिवारी के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष जी तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं।

आशुतोष तिवारी जी मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है, और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी, न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।’

‘उन्होंने कहा कि आशुतोष जी भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। मेरे चुनाव 2003 डबरा से मैने उन्हें एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में ही देखा है। मैंने वर्षों से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आशुतोष जी ने भी परिणाम के पश्चात किसी का नाम लेकर नाराज़गी नहीं जताई यह भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान के भाव का प्रकटीकरण है!’

‘मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष जी को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं।’

आशुतोष तिवारी जी और मेरे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। वह सदैव मेरे अनुज है, उनके लिए मैं अभिभावक हमारा और उनका यह रिश्ता सदैव ऐसे ही बना रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं!’

इन्हें भी पढ़ें:-

नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी की मुलाकात कब हुई?

दतिया उपचुनाव के बाद, सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में।

क्या दोनों नेताओं के बीच नाराजगी है?

नहीं, नरोत्तम मिश्रा ने इसे पूरी तरह भ्रामक बताया।

नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से क्या अपील की?

ऐसा कोई कार्य या टिप्पणी न करें जिससे पार्टी या संगठन को नुकसान पहुंचे।