महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, कोई हताहत नहीं

Ads

महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 10:44 AM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 10:44 AM IST

पालघर, 27 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार रात 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार भूकंप रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया और इसका केंद्र तलासरी क्षेत्र में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा, ‘‘किसी के घायल होने या मकानों को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।’’

स्थानीय अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

तटीय महाराष्ट्र में स्थित पालघर जिले में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके आते रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन करने की अपील की है।

भाषा राखी रंजन

रंजन