केरलम: जीएसटी अधिकारी के आवास से 14.10 लाख रुपये और 788 अमेरिकी डॉलर बरामद

Ads

केरलम: जीएसटी अधिकारी के आवास से 14.10 लाख रुपये और 788 अमेरिकी डॉलर बरामद

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 10:51 AM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 10:51 AM IST

कोच्चि, 27 सितंबर (भाषा) सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के सिलसिले में कोच्चि में जीएसटी की एक संयुक्त आयुक्त के आवास पर छापेमारी के दौरान 14.10 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 788 अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वीएसीबी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के तहत शनिवार को राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की संयुक्त आयुक्त प्रजनी राजन के पचालम स्थित आवास पर तलाशी ली गई।

अधिकारियों ने बताया कि वीएसीबी की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि राजन ने 2014 से 2024 के बीच अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कथित तौर पर करीब 2.89 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की।

उन्होंने बताया कि तीन स्थानों पर तलाशी ली गई जिसमें थेवर स्थित उनका कार्यालय, पचालम स्थित उनका आवास और पचालम में ही स्थित उनका एक अन्य आवास शामिल है।

वीएसीबी ने बताया कि तलाशी अभियान सुबह सात बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ और रात 9.15 बजे समाप्त हुआ।

यह तलाशी अभियान पुलिस उपाधीक्षक ए एल येसुदास के नेतृत्व वाली टीम ने ली।

वीएसीबी ने कहा कि जब्त नकदी और दस्तावेजों को मुवत्तुपुझा सतर्कता अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा शोभना रंजन

रंजन