PM Kisan 24th Installment Date: जल्द खत्म होने वाला है 24वीं किस्त का इंतजार? अक्टूबर में इस तारीख से पहले आ सकती है रकम, जानें क्या है नया अपडेट?

Ads

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जल्द राहत की खबर आ सकती है। केंद्र सरकार अगले महीने लाभार्थियों के बैंक खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर कर सकती है। इससे पहले योजना की 23वीं किस्त जून में जारी की गई थी।

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 10:13 AM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 10:15 AM IST

(PM Kisan 24th Installment Date/Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • PM Kisan की 24वीं किस्त अक्टूबर में आ सकती है।
  • किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
  • योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में सहायता दी जाती है।

नई दिल्ली: PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार (PM Kisan 24th Installment Date) कर रहे करोड़ों किसानों के लिए अक्टूबर में अच्छी खबर मिल सकती है। केंद्र सरकार अगली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि अभी कृषि मंत्रालय की ओर से 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन दशहरा त्योहार को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही किसानों के खातें में पैसे आ सकते हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को एक साल में तीन किस्तों में राशि दी जाती है।

साल में तीन बार मिलती है रकम

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को साल (PM Kisan 24th Installment Date) में तीन किस्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है। भुगतान की अवधि अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च होती है। इससे पहले 23वीं किस्त की राशि जून में लाभार्थियों के खातों में भेजी गई थी। उस समय सरकार ने करीब 18,880 करोड़ रुपये किसानों को सीधे ट्रांसफर किए थे।

24वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी

किसानों के लिए e-KYC पूरा होना बेहद जरूरी है। जिन लाभार्थियों की e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, वे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना जरूरी है। वेबसाइट पर e-KYC विकल्प चुनकर आधार नंबर और OTP के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

CSC सेंटर से भी करा सकते हैं e-KYC

अगर किसान ऑनलाइन e-KYC नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर जाकर भी यह काम कराया जा सकता है। किसान को अपना आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा। इसके अलावा पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा का इस्तेमाल करके भी e-KYC पूरी की जा सकती है।

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

अपना नाम लाभार्थी सूची में देखने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Farmers Corner में जाकर Beneficiary List पर क्लिक करें। यहां राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद रिपोर्ट देखने पर संबंधित गांव की लाभार्थी सूची सामने आ जाएगी।

किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान अपनी किस्त का स्टेटस (PM Kisan 24th Installment Date) भी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर Know Your Status विकल्प चुनें। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके OTP से सत्यापन करें। यहां भुगतान और आवेदन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी?

24वीं किस्त अक्टूबर में आने की उम्मीद बताई जा रही है, लेकिन सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

PM Kisan में e-KYC क्यों जरूरी है?

लाभार्थियों के सत्यापन के लिए e-KYC जरूरी है। बिना e-KYC के किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।

e-KYC कैसे पूरी करें?

किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आधार और OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। CSC सेंटर और पीएम किसान ऐप से भी यह सुविधा उपलब्ध है।

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

पीएम किसान पोर्टल पर Farmers Corner > Beneficiary List में जाकर राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर नाम देखा जा सकता है।