घर वाले प्रेग्नेंसी से थे अनजान, नाबालिग ने ऑनलाइन वीडियो देख घर में छिपकर दिया बच्चे को जन्म, फिर नवजात के साथ किया ऐसा…

Minor gave birth to a child secretly in the house after watching the online video

घर वाले प्रेग्नेंसी से थे अनजान, नाबालिग ने ऑनलाइन वीडियो देख घर में छिपकर दिया बच्चे को जन्म, फिर नवजात के साथ किया ऐसा…
Modified Date: March 5, 2023 / 11:34 pm IST
Published Date: March 5, 2023 10:41 pm IST

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कथित यौन शोषण की शिकार 15 वर्षीय एक लड़की ने यूट्यूब वीडियो देखने के बाद अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और नवजात की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की का एक ऐसे व्यक्ति द्वारा यौन शोषण किया गया, जिससे सोशल मीडिया के जरिये उसकी जान-पहचान हुई थी।

Read More : Chhattisgarh budget 2023: बजट पेश करने से पहले CM भूपेश ने जनता को दिया संदेश, सोशल मीडिया में LIVE आकर कह दी बड़ी बात

अधिकारी ने कहा, “उसने अपनी मां से यह कहकर अपने गर्भवती होने की बात छुपायी कि उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं।”अंबाझरी इलाके की रहने वाली लड़की को गोपनीयता बनाए रखने के लिए घर पर प्रसव का विचार आया और वह यूट्यूब वीडियो देखने लगी। अधिकारी ने कहा, “2 मार्च को उसने अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और तुरंत ही नवजात की गला दबा कर हत्या कर दी। उसने शव को अपने घर में एक डिब्बे में छिपा दिया।”

Read More : WPL 2023 : रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स की जीत, गुजरात जायंट्स को तीन विकेट से हराया 

जब उसकी मां घर लौटी तो उसने लड़की से उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, “लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।” उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।