लातूर की सड़कों पर भीख मांग रही नाबालिग बच्ची को बचाया गया, बाल गृह भेजा गया

लातूर की सड़कों पर भीख मांग रही नाबालिग बच्ची को बचाया गया, बाल गृह भेजा गया

लातूर की सड़कों पर भीख मांग रही नाबालिग बच्ची को बचाया गया, बाल गृह भेजा गया
Modified Date: June 13, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: June 13, 2026 7:23 pm IST

लातूर, 13 जून (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर में 12-वर्षीय एक बच्ची को बचाया गया, जिसे शराब की आदी उसकी मां कथित तौर पर भीख मांगने के लिए मजबूर करती थी। बालिका को एक बालगृह भेजा गया है और उसका दाखिला एक सरकारी स्कूल में कराया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय तथा बाल आपातकालीन हेल्पलाइन की स्थानीय इकाई को हाल ही में सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बालिका को शहर की सड़कों पर भीख मांगने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

यादव ने बताया कि अधिकारियों और एक स्थानीय गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के सदस्यों ने बालिका से मुलाकात कर उसकी पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान पता चला कि बालिका ऐसे इलाके में रह रही थी जो वेश्यावृत्ति के लिए कुख्यात है और कथित तौर पर शराब की लत से जूझ रही उसकी मां भीख मांगने के लिए मजबूर करती थी।

अधिकारी ने बताया कि गैर-सरकारी संगठन ‘रिलिजन टू रिस्पॉन्सिबिलिटी फाउंडेशन’ के राहुल पाटिल चाकुरकर और मुस्तफा सैयद ने बाल कल्याण समिति तथा बाल आपातकालीन हेल्पलाइन के सदस्यों के साथ समन्वय कर बालिका की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित किया।

उन्होंने बताया कि बालिका को शुक्रवार को सरकारी बाल गृह में भेज दिया गया। साथ ही उसका दाखिला एक सरकारी स्कूल में भी कराया गया है।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में