विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक के बाद एक पांच वाहनों की हुई टक्कर, सामने वाली गाड़ी ने लगा दिया था अचानक ब्रेक
विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक के बाद एक पांच वाहनों की हुई टक्कर! MLA's car crashes due to sudden braking of ahead vehicle in Mumbai
मुंबई: MLA’s car crashes शिवसेना के बागी विधायक भरत गोगावाले जिस कार में सफर कर रहे थे, वह सोमवार की सुबह मुंबई के ईस्टर्न फ्रीवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब उसके आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
MLA’s car crashes अधिकारी ने कहा कि आगे चल रहे एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पांच कारें एक के पीछे टकरा गईं। उन्होंने बताया कि यह घटना मुख्य सड़क पर ऑरेंज गेट के पास हुई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘विधायक भरत गोगावाले और उनके चालक सहित कार में सवार किसी भी व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।’’
Read More: शुगर नहीं हो रहा कंट्रोल? आज से ही सुबह खाली पेट करें इस चीज का सेवन, शरीर होगा मजबूत

Facebook


